बाराबंकी: नौकरी बताई बैंकाक में पहुंचा दिया म्यांमार, युवक से ठगे डेढ़ लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में मोटी तनख्वाह का लालच देकर एक युवक से डेढ़ लाख रुपये ठग कर उसे बैंकाक भेज दिया गया। वहां से युवक को विजिट वीजा पर म्यांमार ले जाकर अवैध काम करवाए गए। किसी तरह देश लौटे पीड़ित की जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उसने न्यायालय का सहारा लिया। पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है। 

थाना क्षेत्र के ग्राम सुखीपुर निवासी करम सिंह ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए कहा कि उसके पुत्र विजय सिंह को दरियाबाद थाना अंतर्गत अलियाबाद चौराहा के सलाउद्दीन, असलम और अकरम ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। 
इन लोगों ने 75 हजार रुपये मासिक वेतन का लालच देकर विजय से डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। 3 मई को आरोपियों ने बैंकाक का टिकट बनवाकर विजय सिंह को विदेश भेजा। वहां उसे पहले एक होटल में ठहराया गया और विजिट वीजा लगाकर कुछ ही देर बाद म्यांमार ले जाया गया।

वहां विजय सिंह को प्रताड़ित करते हुए जबरन फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर कराने का काम कराया गया। मना करने पर उसे धमकी दी गई। जब उसने बेटे को वापस बुलाने और पैसे लौटाने की मांग की तो उसे भी धमकी दी गई। इस मामले में पीड़ित ने एसपी, डीजीपी, सीएम तक शिकायत भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

संबंधित समाचार