AI टेक्नोलॉजी से बन जाएं ट्रेंडी
हाल ही सोशल मीडिया पर एआई से फोटो बनाकर पोस्ट करने का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। घिबली से क्यूट तस्वीरें बनाने के बाद, महिलाएं अब गूगल जेमिनी के नए एआई टूल से अपनी तस्वीरों को 80 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री वाला रेट्रो लुक दे रही हैं, जिसमें विंटेज साड़ी और आइकॉनिक पोज शामिल हैं, जिससे महिलाएं अपनी पुरानी तस्वीरों को नया आकर्षक रूप दे पा रही हैं। अगर आप अभी तक एआई से फोटो बनाना नहीं जान पाएं हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि गूगल जेमिनी के एआई टूल से फोटो कैसे बनते हैं।
क्या करें
गूगल जेमिनी खोलें : अपने मोबाइल पर जेमिनी ऐप डाउनलोड करें या इसे अपने कंप्यूटर डेस्कटॉप पर खोलें। इसके बाद, अपने गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
इमेज एडिटिंग मोड में जाएं: जेमिनी पर नीचे की ओर आपको केले का आइकन दिखेगा। उस पर क्लिक करें और ‘इमेज एडिटिंग आजमाएं’ ऑप्शन को चुनें।
अपनी फोटो अपलोड करें: एक साफ और अच्छी फोटो को चुनें, जिसमें आपका चेहरा साफ दिखाई दे। ध्यान रखें ग्रुप फोटो या ब्लरी सेल्फी लेने से बचें।
प्रॉम्प्ट डालें: अब आपको एक प्रॉम्प्ट डालना होगा। आप किसी वायरल साड़ी प्रॉम्प्ट को कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं या अपना खुद का प्रॉम्प्ट बना सकते हैं। प्रॉम्प्ट में आप साड़ी का रंग, लाइटिंग स्टाइल और अन्य डिटेल्स चुन सकते हैं।
मेज जनरेट करें और सेव करें: जनरेट पर क्लिक करें और कुछ सेकंड इंतजार करें। एआई आपकी रेट्रो साड़ी पोर्ट्रेट बना देगा।
एआई जनरेटेड विंटेज साड़ी इमेज बनाने के लिए ये प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करें
15.jpg)
रेड साड़ी प्रॉम्प्ट
एआई को निर्देश दें कि वांछित फोटो को 90 के दशक की बॉलीवुड हीरोइन की तरह एक बहती हुई लाल या ब्लैक शिफॉन साड़ी में बदलें। उसके बाल नरम और लहराते हुए हों। बैकग्राउंड रोमांटिक और नाटकीय लगे, जिसमें गर्म टोन और सूरज डूबने की सुनहरी रोशनी हो।
सफेद पोल्का डॉट साड़ी प्रॉम्प्ट
एआई को कमांड दें कि एक महिला का रियलिस्टिक पोर्ट्रेट बनाएं, जो एक शीर सफेद पोल्का डॉट साड़ी में हो। उसके कान के पीछे एक छोटा गुलाबी फूल लगा हो। साइड से आती गर्म रोशनी, सिनेमैटिक शैडो बनाए।
पर्पल साड़ी प्रॉम्प्ट
एआई इस फोटो को रेट्रो, ग्रैनी और ब्राइट इमेज में बदलें। सब्जेक्ट ने एक पर्पल शिफॉन साड़ी पहनी हो। बैकग्राउंड में एक पुराना लकड़ी का दरवाजा हो। हवा में बाल उड़ रहे हों और गहरे शैडो के साथ सीन में मिस्ट्री दिखे।
पीली साड़ी प्रॉम्प्ट
एआई को कहे कि इस फोटो को एक रोमांटिक 90 के दशक के बॉलीवुड पोस्टर की तरह बदलें, जिसमें सब्जेक्ट बहती हुई पीली शिफॉन साड़ी में हो। बैकग्राउंड में पहाड़ और नीला आसमान हो। इमेज थोड़ी ग्रैनी हो, लेकिन रंगीन। लाइटिंग ऐसी हो, जैसे सुनहरी धूप पड़ रही हो।
