क्या है गूगल डिस्कवर में आया बड़ा अपडेट
गूगल डिस्कवर, जो यूजर्स की पसंद के हिसाब से आर्टिकल्स, वीडियो और दूसरे मीडिया दिखाता है। अब उसमें बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि अब इसमें इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स और एक्स (पहले ट्विटर) का कंटेंट भी दिखेगा। इसके साथ-साथ दुनियाभर के पब्लिशर्स और क्रिएटर्स के अपडेट भी मिलेंगे। गूगल डिस्कवर में जल्द ही और प्लेटफॉर्म्स का सपोर्ट भी ऐड किया जाएगा।
डेटा और अनलिमिटेड
बीएसएनएल के 200 रुपये के रिजार्ज में रोज 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग: आपकी डेटा की जरूरत ज्यादा है और आप रोज कम से कम 2 जीबी डेटा चाहते हैं, तो बीएसएनएल का 199 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। फायदे की बात करें तो, इसमें आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज के 100 एसएमएस और 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है।
अंगूठे से कर सकेंगे पेमेंट
अब तक आपको पेमेंट करने के लिए कैश, कार्ड या वॉलेट की जरूरत होती थी, लेकिन अब आपके एक थंब प्रिंट से भी पैसे पे किए जा सकते हैं। भारत में एक नई तकनीक विकसित की गई है, जिससे आप अपने अंगूठे के निशान से पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको कैश, कार्ड या मोबाइल की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत की एक स्टार्टअप कंपनी प्रॉक्सी ने थंब पे नाम का एक नया बायोमेट्रिक भुगतान डिवाइस लॉन्च किया है। यह डिवाइस लोगों को अपने अंगूठे से पैसे का लेन-देन करने की सुविधा देता है। थंब पे आधार और यूपीआई से कनेक्टेड होगा, जिससे भुगतान करना आसान होगा।
