आज का राशिफल | 20 सितंबर 2025
मेष
आज आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। आपको मौके पर लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों के कारण हानि हो सकती है।
वृष
आज वरिष्ठ व्यक्तियों की अवहेलना न करें। तनाव के कारणों को पहचानें और उनसे बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। सरकारी मामलों को लेकर परेशानी होगी। अपनी प्रतिभा का उचित लाभ नहीं उठा पाएंगे।
मिथुन
आज दोपहर के बाद कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। जॉब में उच्च पद मिल सकता है। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। करियर को लेकर शुभ समाचार मिलने की संभावना है। अधूरे कार्यों को पूर्ण कर लेंगे।
कर्क
आज सहकर्मी आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। क्रोध में आकर कड़वे वचन बोलने से बचें। कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। समय अनुसार आपके सभी काम बनते जाएंगे। बच्चों के साथ आपका समय अच्छे से बीतेगा।
सिंह
आज महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके संपर्क विकसित होंगे। सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने आचरण को संयमित रखें। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। बेरोजगार लोगों की नौकरी की समस्या समाप्त होगी।
कन्या
आज नए काम की शुरुआत में अति शीघ्रता उचित नहीं है। बड़ों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। महिलाओं को इंफेक्शन संबंधी परेशानी हो सकती है। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि की अनुभूति होगी। मन में बेचैनी का भाव आ सकता है।
तुला
आज व्यापार में बेहतरीन धन लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के साथ तनाव कम हो सकता है। आपकी सलाह से लोगों का हित होगा। भाई-बहनों की उपलब्धियों पर गौरव की अनुभूति होगी। मन का तनाव दूर होगा। व्यर्थ के कार्यों से स्वयं को दूर रखें।
वृश्चिक
आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन काफी अच्छा है। आप लोगों की सहायता करने को तत्पर रहेंगे। आप रचनात्मक विचारों के कारण प्रशंसा के पात्र बनेंगे। खेल और कला के क्षेत्र से जुड़े करियर में उत्तम सफलता मिलेगी।
धनु
आज बड़ी व्यापारिक डील हो सकती है। विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धैर्य और संयम के कारण आपको सफलता मिलेगी। यदि कोई आपके विचारों से सहमत नहीं है तो उस पर विचार थोपने से बचें।
मकर
आज मन में थोड़ी अशांति हो सकती है। यदि महंगी वस्तुओं को खरीद रहे हैं तो पहले उनकी थोड़ी जांच-परख कर लें। अपने व्यवहार में अभिमान न आने दें। विदेश में शिक्षा ले रहे छात्रों को अध्ययन में थोड़ी असुविधा महसूस होगी।
कुंभ
आज सत्कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दूसरों के मामलों में आप हस्तक्षेप न करें। नई तकनीक के अध्ययन के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। विरोधियों के ऊपर वर्चस्व स्थापित कर पाएंगे।
मीन
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छा रहेगी। क्रोध के स्थान पर शांतिपूर्वक समस्याओं का समाधान करें। बदलते मौसम के कारण आपके शरीर में थकावट हो सकती है। राजनैतिक गतिविधियों में आपका मन लगेगा।
