बागपतः सास बहू के विवाद पर छिड़ी महाभारत, पूरा गांव बना रणभूमी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां सास-बहू के बीच का घरेलू विवाद सड़क पर खूनी संघर्ष में बदल गया। यह घटना रमाला थाना क्षेत्र के बरवाला गांव की है।

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक काली स्कॉर्पियो सड़क पर रुकी। कार से दो नकाबपोश महिलाएं और कुछ युवक उतरे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग लाठी, घूंसे और लातों से हमला कर रहे थे, जबकि कुछ लोग भाला लेकर भी लड़ाई में शामिल हो गए। इस दौरान एक बुजुर्ग ने स्कॉर्पियो पर लाठी से हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया, जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच सास और बहू भी आपस में भिड़ गईं। बहू ने सास को धक्का दिया और दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर थप्पड़ और जूते मारे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि यह पुराना पारिवारिक विवाद है। बहू ने गुस्से में अपने मायके वालों को बुला लिया, जिसके बाद यह हिंसक झड़प हो गई। रमाला थाना इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः UP News: 'मिशन शक्ति-5.0' की शुरुआत... सीएम योगी ने SOP पुस्तिकाओं का किया लोकार्पण

संबंधित समाचार