फ्लाइंग किक लगाते हुए दिशा ने शेयर किया वीडियो, टाइगर ने किया कुछ ऐसा कमेंट
नई दिल्ली। दिशा पटानी बॉलीवुड में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपनी इंट्री करने वाली दिशा ने उसके बाद बागी 2 टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े पर्दे पर अपने जलवे बिखेरे। दिशा न केवल अपने अभिनय बल्कि अपने दमदार एक्शन को लेकर भी चर्चाओं …
नई दिल्ली। दिशा पटानी बॉलीवुड में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपनी इंट्री करने वाली दिशा ने उसके बाद बागी 2 टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े पर्दे पर अपने जलवे बिखेरे। दिशा न केवल अपने अभिनय बल्कि अपने दमदार एक्शन को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं।
हाल हीं में दिशा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी फ्लाइंग किक का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दिशा लगभग पूरी तरह हवा में रहकर किक मारती हुई नजर आ रहीं है। उनके इस वीडियो को देखकर न सिर्फ उनके फैन्स ने बल्कि टाइगर श्रॉफ ने भी उनकी तारीफ की है। टाइगर ने दिशा के इस वीडियो को देख कर कहा है कि वाह awesome hight। दिशा पटानी के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि दिशा के इस स्टंट को 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
दिशा वीडियो में काफी फिट और फोकस दिखाई दे रही हैं। इससे पहले दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह रैपर कार्डी बी के हालिया गीत ‘वैप’ पर डांस करती नजर आ रही थी। वीडियो में दिशा को ब्राईट ऑरेंज बाडीकॉन के साथ डार्क ऑलिव कलर्ड क्रॉप्ड जैकेट और साथ में ढीले-ढाले रिप्ड डेनिम में देखा जा सकता है। दिशा के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्णा श्रॉफ ने लिखा कि तुम तो बिल्कुल आग लग रही हो। जल्द से जल्द तुम्हारे क्लोसेट में छापा मारना होगा।
अगर बात करें दिशा की आने वाली फिल्म की तो एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म केटीनी में दिशा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह सहित और भी कई कलाकार होंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में एकता कपूर की जिंदगी की झलक देखने को मिल सकती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा ने हाल ही में सलमान खान और रणदीप हुड्डा की सह-अभिनीत ‘राधे’ की शूटिंग पूरी की, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है।
