Bareilly : नीट की तैयारी कर रही रश्मी, कारपेंटर था गफ्फन इसलिए परिवार को रास नहीं आया रिश्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव अंगूरी टांडा में फंदे पर लटककर आत्महत्या करने का प्रयास करने वाली रश्मी के गले की हड्डी टूट गई है। इससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रश्मि बीएससी पास है और नीट की तैयारी कर रही है। मृतक गफ्फन गोस्वामी कम पढ़ा लिखा था। वह कारपेंटर का काम करता था। यह वजह है कि युवती के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। हालाकि, दोनों परिवार की तरफ से पुलिस को कई तहरीर नहीं दी गई है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव अंगूरी टांडा निवासी प्रेमी जोड़ा एक ही बिरादरी के थे। दोनों का मकान भी एक दूसरे के घर से सटा हुआ है। युवती अधिक पड़ी लिखी है, जबकि युवक कम पढ़ा लिखा था और वह कारपेंटर का काम करता था। इसके कारण युवती के परिजन शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसका मोबाइल फोन खंगाला तो उसमें कुछ आपत्तिजनक सामाग्री दिखी। इससे नाराज परिजनों ने युवती को जमकर डांट लगाई। 

परिजनों की फटकार से आहत रश्मि ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस को सुबह करीब छह बजे सूचना मिली की युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उधर परिजनों ने उसे आनन-फानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गले की हड्डी टूटना बताया है। हालाकि, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि पड़ोसी युवक सचिन उर्फ गफ्फन उनकी बेटी को अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान करता है। इसके कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। उधर, युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

युवक पक्ष ने ऑनर किलिंग का जताया आशंका
मृतक के भाई अनुज गोस्वामी ने बताया कि सचिन का पड़ोसी युवती से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद युवती ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। आरोप है कि युवती के परिजन पहले से ही धमकी देते थे कि सचिन को जान से मार देंगे। सचिन का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। इसके बाद भी युवती के परिजनों ने उसके घर पर हमला किया।

ये भी पढ़ें-प्यार का खौफनाक अंत : प्रेमिका ने की आत्महत्या की कोशिश, प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान

संबंधित समाचार