हरदोईः दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन की मौत, तीन अन्य घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

हरदोई। हरदोई जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई और एक बच्ची समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा ने बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत पराग डेरी के पास में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई, जिसमें कोतवाली देहात क्षेत्र के बरगदिया निवासी सोनेलाल (22) व राजन (22) और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार पाडरवा गांव निवासी आदित्य (25) की मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि इस हादसे में आदित्य की मां मुन्नी देवी (55), भाभी सरोजिनी (27) व भतीजी शिवांगी (ढाई वर्ष) को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को हरदोई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख से की मुलाकात, बोले ट्रंप- पाक पीएम और सेना प्रमुख को बहुत अच्छे लोग

संबंधित समाचार