बरेली : कड़े पहरे के बावजूद इस्लामिया के पास जमा हुई भीड़, पुलिस ने फटकारी लाठियां
बरेली, अमृत विचार। जिले में धारा 163 लागू होने के बावजूद लोगों का हुजूम इस्लामिया पहुंचता रहा। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के जिला प्रशासन को शांतिपूर्वक ज्ञापन देने का ऐलान किया था। लिहाजा जुमा की नमाज होते ही लोग नौमहला मस्जिद और इस्लामिया के आसपास जमा होने लगे। इस बीच लोगों ने नारेबाजी और तकरीर शुरु कर दी। भीड़ में शामिल युवा बेकाबू होते दिखे तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज होने से भगदड़ का मच गई।
इधर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शहर पर नजर बनाए रहे। एडीजी रमित शर्मा और मंडलायुक्त ने कोतवाली में बैठकर पल-पल की खबर ली। इधर डीआईजी अजय साहनी और एसपी सिटी मानुष पारिक बिहारीपुर पुलिस चौकी में बैठकर अपडेट लेते रहे। एसएसपी अनुराग आर्या और एसपी सिटी मानुष पारिक ने दो बार फ्लैग मार्च किया। इधर मौलाना तौकीर रजा खां के सौदागरान स्थित आवास समेत आईएमसी के दूसरे नेताओं के घर पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
इधर जुमा की नमाज के बाद लोगों के हुजूम ने इस्लामिया की तरफ रुख किया। गली मोहल्लों से होते हुए कड़े पहले के बावजूद लोगों की भारी भीड़ बिहारीपुर चौकी और नौमहला के आसपास पहुंच गई। यहां कुछ लोगों ने तकरीर करने शुरू कर दी। माहौल खराब होता देख पुलिस ने लाठियां फटकारी और भीड़ को तितर बितर किया।
