बाराबंकी: नाबालिग लड़की को फिर भगा ले गया युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली नगर क्षेत्र से नाबालिग लड़की को एक बार फिर भगा ले जाने की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 साल की बेटी को गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के सहसी चौराहा निवासी मनीष निषाद पहले भी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। 

उस प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बाद लड़की बरामद हुई और आरोपी जेल भेजा गया। करीब तीन माह पूर्व आरोपी मनीष निषाद जेल से छूटकर आया था। तहरीर के अनुसार 23 सितंबर की रात जब वह सब्जी लेने गई थी, तभी उसने हिन्द अस्पताल के सामने अपनी बेटी को मनीष द्वारा ऑटो में बैठाकर ले जाते देखा। शोर मचाने पर भी वह नहीं रुका। परिजनों की तलाश के बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चल सका।

कोतवाली सतरिख क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी 23 सितंबर की सुबह मामा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान ग्राम निमातियापुर थाना असन्द्रा निवासी विपिन ने उसको फोन कर बताया कि उसकी बेटी बाराबंकी में है। एक अज्ञात व्यक्ति ने उसको फोन कर जानकारी दी कि किशोरी अमृतसर जा रही है।

संबंधित समाचार