अमरोहा में ट्रक-ट्रैक्टर में भिड़ंत, दो की मौत  

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अमरोहा: उत्तर प्रदेश में अमरोहा के सैदनगली क्षेत्र में सोमवार भोर ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज़ सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हसनपुर सर्किल के संभल ढक्का ऊझारी मार्ग पर चौधरी मारबल के समीप रोड़ी बजरी से भरे ट्रक ने सामने जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और ट्रैक्टर चालक और साथ में बैठे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों की पहचार ट्रैक्टर चालक मनोज (25) तथा ऋषिपाल (50) निवासी मिलक भरकल, नखासा (संभल) के तौर पर की गयी है। उत्तराखंड के रुद्रपुर से रात्रि में किसी समय रोड़ी-बजरी भरकर चले ट्रक चालक को झपकी आ गई जिससे चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक सामने जा रही ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गया और यह दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद ट्राली की ईंट सड़क पर दूर-दूर तक पड़ी होने से यातायात अवरूद्ध हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाए जाने के बाद फिर से यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।

यह भी पढ़ेंः Asia Cup Trophy Controversy: भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार... तो साथ ले गए ट्रॉफी, BCCI उठाएगा कड़ा कदम

संबंधित समाचार