काम की बात: सर्दियों से पहले कार और बाइक की तैयारी- जरूरी चेकलिस्ट
ठंड के मौसम में वाहन की परफॉर्मेंस और सुरक्षा के लिए अपनाएं ये आसान उपाय जैसे-जैसे सर्दियों का मौसम नज़दीक आता है, वैसे-वैसे वाहन मालिकों के लिए अपनी कार और बाइक की तैयारियों की अहमियत बढ़ जाती है। ठंडी सुबहें और ग्लेसी सड़कें ड्राइविंग को चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं। इस कारण वाहन का सही मेंटेनेंस करना न सिर्फ सुरक्षा के लिए बल्कि वाहन की उम्र बढ़ाने के लिए भी जरूरी है। यहां पेश हैं सर्दियों से पहले कार और बाइक की तैयारी के लिए 5 जरूरी सुझाव।
1. बैटरी हेल्थ चेक करें
-ठंड के मौसम में बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है। इसलिए सर्दियों से पहले अपनी वाहन की बैटरी का पूरा टेस्ट करवाएं।
-वोल्टेज टेस्ट कराएं।
-बैटरी टर्मिनल साफ और कस कर रखें।
-जंप-स्टार्ट केबल हमेशा वाहन में रखें ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल कर सकें।
2. टायर और ग्रिप
सर्दियों में टायर प्रेशर गिरने लगता है, जिससे सड़क पर पकड़ कम हो सकती है।
-- हर सप्ताह टायर प्रेशर चेक करें और निर्माता द्वारा बताए गए पीएसआई स्तर पर रखें।
--अगर टायर का ट्रैड वियर ज्यादा हो, तो उसे बदलवाएं। वरना फिसलन और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ सकता है।
3. इंजन ऑयल और कूलेंट
सर्दियों में इंजन ऑयल का ग्रेड बहुत मायने रखता है। पतला ऑयल ठंड में बेहतर प्रदर्शन करता है।
- ऑयल ग्रेड और स्तर की जांच करें।
- कूलेंट का स्तर सही रखें ताकि रेडिएटर जाम न हो और इंजन बेहतर तरीके से काम करे।
4. हीटर और डीफॉगर
-ठंड में वाहन के शीशे पर धुंध जमना एक आम समस्या है। इससे विजिबिलिटी प्रभावित होती है।
- हीटर और डीफॉगर सिस्टम की जांच पहले से कर लें ताकि जरूरत पड़ने पर सही काम करें।
5. वार्म-अप टाइम
पुराने पेट्रोल या डीजल इंजन वाली कारों के लिए स्टार्ट के बाद कुछ समय आइडल पर चलाना जरूरी है।
- आमतौर पर 1–2 मिनट का वार्म-अप इंजन की उम्र और परफॉर्मेंस के लिए लाभकारी होता है।
