बदायूं : पुजारी ने मंदिर से निकाल दिया था बाहर, इसलिए की हत्या, अब आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामनगर, अमृत विचार। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कंदरपुर स्थित शिव मंदिर के पुजारी महंत ह्रदय दास की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। 

गांव निवासी मोनू पुत्र भूदेव उर्फ छंगा नशे में धुत होकर 28 सितंबर को मंदिर पर आया और गाली-गलौज करने लगा। महंत ने उसे पकड़कर मंदिर से बाहर निकाल दिया। जिससे नाराज होकर मोनू ने महंत पर हमला कर दिया था। महंत गंभीर रूप से घायल हो गए। महंत को इस्लामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर किया था। 

यहां से भी महंत को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां ले जाते समय रास्ते में महंत ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आलाकत्ल लाठी बरामद करते हुए जेल भेजा। आगे की जांच की जा रही है।

पॉक्सो एक्ट के वांछित को गिरफ्तार करके जेल भेजा
इस्लामनगर, अमृत विचार : इस्लामनगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी थाना करनपुर क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी आनंद पुत्र पन्नू के बिसौली मार्ग स्थित बनखंडी मंदिर से गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उसके खिलाफ थाना उघैती में रिपोर्ट दर्ज है।

संबंधित समाचार