UP News: सीएमओ के बाबू ने 43.56 लाख की कमाई पर उड़ाए 1.80 करोड़, सतर्कता अधिष्ठान ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार: बलिया सीएमओ कार्यालय में तैनात बाबू दयाशंकर के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की वाराणसी यूनिट ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की एफआईआर दर्ज किया है। यह कार्रवाई जांच के बाद की गई। जांच में सामने आया कि 43.56 लाख रुपये की कमाई करने वाले बाबू ने 1.80 करोड़ रुपये खर्च किए। उनके खिलाफ 2021 से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच चल रही थी।
सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी यूनिट के निरीक्षक रवीन्द्र सिंह यादव ने बलिया सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक दयाशंकर के खिलाफ हुई खुली जांच में दोषी पाया। जांच में काशीपुर निवासी दयाशंकर ने नौकरी में रहते हुए वैध स्रोतों से कुल 43,56,056 रुपये की आय अर्जित की। वहीं, इस दौरान संपत्तियों के खरीद-फरोख्त एवं परिवार के भरण पोषण पर कुल व्यय 1,80,88,726 रुपये खर्च किये। जांच हेतु निर्धारित की गई अवधि में दयाशंकर उपरोक्त द्वारा ज्ञात व वैध स्रोतों से अर्जित की गई आय से 1,37,32,670 रुपये अधिक व्यय किया। इस संबंध में दयाशंकर ने कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया। जांच में सामने आया कि 2004 से 2010 के बीच में पत्नी के नाम से कई जगह भूखंड और मकान खरीदे।
यह भी पढ़ेंः
