Shardiya Navratri: सीएम साय ने रतनपुर महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शारदीय नवरात्रि के अष्टमी के मौके पर रात रतनपुर स्थित ऐतिहासिक महामाया मंदिर पहुँचे और मां महामाया की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सीएम साय ने मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की और उन्हें नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकरजनेश सिंह सहित महामाया ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
