Mumbai: मुकेश जे भारती और मंजू भारती रंगारंग डांडिया नाइट में पहुंचे, फैंस में दिखा गजब का उत्साह
मुंबई। रंगताली डांडिया नवरात्रि उत्सव 2025 का शानदार आयोजन मुंबई में किया गया। जिसमें अभिनेता मुकेश जे भारती शामिल होने पहुंचे। उन्होंने पूरे इवेंट को ग्लैमर और उत्साह से भर दिया। निर्माता मंजू भारती ने इवेंट में चार चांद लगा दिए।
मंच पर पहुंचते ही कलाकारों का जोरदार स्वागत किया गया। जहां हजारों की तादाद में फैंस डांडिया इवेंट के रंग में रंगे नजर आए। मुकेश जे भारती ने बताया कि ये रात उनके लिए सबसे यादगार पलों में से एक थी । उन्होंने फैंस को अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बताया। कहा कि फिल्म भरपूर जोशीले गानों से भरी हुई है। फिल्म में एक खास डांस परफॉर्मेंस भी है कह कर मंच पर धूम मचा दी और फैन्स ने भी उनका उत्साह बढ़ाया।
उनकी मौजूदगी ने शाम को और भी ज्यादा रंगीन बना दिया। वहीं ऐश्वर्या मजूमदार की मंच मौजूदगी और विशिष्ट गरबा धुनों ने दर्शकों को पूरी रात नाचने पर मजबूर किया। निर्माता मंजु भारती व अभिनेता मुकेश जे भारती ने आमंत्रित करने के लिए आयोजक विपुल शाह और ग्रुप का शुक्रिया अदा किया।
