आज का राशिफल | 6 अक्टूबर 2025

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष 

आज शाम के समय मूड में बदलाव करने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गले में संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है।

वृष

आज आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा फोकस करेंगे। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होने से तरोताजा हो जाएंगे। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं।

मिथुन

आज पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्वक निपटाएं। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। व्यापार में आपको बड़ा धन लाभ होगा। घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। आप नए विचारों के प्रभाव में रहेंगे। योजनाओं के अनुसार कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

कर्क

आज कम मेहनत के बावजूद आपको अच्छी सफलता मिलेगी। किसी अनावश्यक बहसबाजी पर अधिक ध्यान न दें। सभी कार्यों को योजनाबद्ध रूप से करें। आपके निजी संबंध काफी रोमांटिक हो सकते हैं।

सिंह  

आज अपनी दिनचर्या को सदैव व्यवस्थित रखें। आपकी बातों से आपके अपने नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी कारण विवाद होने की संभावना है। आपको किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर दुविधा की स्थिति उत्पन्न होगी।

कन्या

आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिसके कारण आप इसका प्रयोग कर अपनी कार्यशैली में सुधार कर सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहने वाला है। अतिरिक्त जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लें। इससे आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है।

तुला

आज दिन का उत्तरार्ध थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से झगड़ा हो सकता है। लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। भावनात्मक संबंधों को लेकर अत्यंत सतर्क रहें। घर के बुजुर्गों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं।

वृश्चिक

आज नया व्यापार शुरू करने में मित्र आपको सहयोग कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। लोहे के उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें वरना चोट लग सकती है। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

धनु

आज अधिकारियों की किसी भी बात को न टालें। अपनी बातों को जीवनसाथी के साथ शेयर करें। प्रेम-संबंधों को लेकर कुछ तनाव रहने की संभावना है। जीवन में आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। हृदय रोगियों को अधिक तनाव लेने से बचना चाहिए।

मकर

आज कारोबार में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन कमजोर रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। शाम के समय किसी भी तरह की वैचारिक बहस और चर्चाओं से बचें।

कुंभ

आज सुबह आपकी मनःस्थिति थोड़ी नकारात्मक रहने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलने से आप अत्यंत सुरक्षित महसूस करेंगे। आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को नई कंपनी में जॉब मिल सकती है।

मीन

आज आपको व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। भावनाओं के बजाय व्यवहारिकता को अपनाएं। पैतृक संपत्ति को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलने की संभावना बन रही है।

संबंधित समाचार