जानिए कौन हैं आईएएस सुरेंद्र सिंह, जो बने सीएम योगी के सचिव, कई जिलों में रहे DM

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव बने हैं। दिल्ली के उप-राज्यपाल सचिवालय में तीन साल की प्रतिनियुक्ति पूरी करने के बाद सुरेन्द्र सिंह की वापसी हुई है। सुरेंद्र सिंह एक तेज-तर्रार और अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं।

इससे पहले भी वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव रह चुके हैं और शासन में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। सुरेन्द्र सिंह की जन्मस्थली मथुरा है। उनके पास मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में कार्य करने का पूर्व अनुभव तो है ही, वह मेरठ मंडल के कमिश्नर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं। मुजफ्फरनगर, कानपुर नगर, वाराणसी, बरेली, प्रतापगढ़ जैसे जिलों के जिलाधिकारी भी वह रह चुके हैं।

इन जिलों में संभाल चुके हैं डीएम की जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, IAS सुरेंद्र सिंह भदोही, बलरामपुर, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, उन्नाव, बरेली, कानपुर नगर, वाराणसी आदि जिलों में डीएम के पद पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनकी पहचान शीघ्र रिजल्ट देने वाले अधिकारी की है। यही वजह है कि उन्हें प्रतिनियुक्ति से लौटते ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात