मायावती की महारैली में आये बुजुर्ग की मौत... आगरा से लखनऊ पहुंचते ही बिगड़ी थी हालत, अस्पताल में मृत घोषित

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: काशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित रैली में शामिल होने आए आगरा किरावली निवासी राम प्रसाद (60) की मौत हो गई। सुबह रैली स्थल पर जाते समय बाराबिरवा चौराहे पर उनकी एकाएक हालत बिगड़ गई थी। साथी और पुलिस लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने राम प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।

एसओ मानकनगर अजीत सिंह ने बताया कि राम प्रसाद और उनके साथी आगरा से बस से आए थे। बस शहर के आउटर पर खड़ी हो गई थी। इसके बाद राम प्रसाद और उनके साथी रैली स्थल पर जा रहे थे। इस बीच बाराबिरवा चौराहे पर एकाएक उनकी हालत बिगड़ने लगी। पुलिस ने पानी की छींटे मारी। पुलिस कर्मी और साथी राम प्रसाद को लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े : 

Digital Crop Survey: क्रॉप सर्वे में राजधानी की लंबी छलांग, 66वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचा लखनऊ..

संबंधित समाचार