रिलायंस के मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप को मिला गोल्ड सर्टिफिकेट
नई दिल्ली। इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने रिलायंस के मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप को गोल्ड सर्टिफिकेट से नवाजा है। हरियाणा के झझर में स्थित यह टाउनशिप, गोल्ड सर्टिफिकेट पाने वाला उत्तर भारत का पहला इकोनॉमिक टाउनशिप है। प्रभावी लेंड यूज, मोबिलिटी और बेहतरीन सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अनेकों पैमानों पर खरा उतरने पर ही यह अवार्ड दिया …
नई दिल्ली। इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने रिलायंस के मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप को गोल्ड सर्टिफिकेट से नवाजा है। हरियाणा के झझर में स्थित यह टाउनशिप, गोल्ड सर्टिफिकेट पाने वाला उत्तर भारत का पहला इकोनॉमिक टाउनशिप है। प्रभावी लेंड यूज, मोबिलिटी और बेहतरीन सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अनेकों पैमानों पर खरा उतरने पर ही यह अवार्ड दिया जाता है। इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल देश के औद्योगिक जगत की संस्था कंफ्रेडेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज़ (CII) से जुड़ी है।
बेहतर इंफ्रास्ट्रकचर, बाजार से कनेक्टिविट, स्किल्ड ह्यूमन रिसोर्स और सुरक्षा, उद्योग जगत को निवेश के लिए इन्हीं चीजों की आवश्यकता होती है। हरियाणा के झज्जर में रिलाएंस इंडस्ट्रीज के मॉडल ईकॉनमिक टाउनशिप में ये सब आसानी से उपलब्ध है । राजधानी दिल्ली से करीब होने की वजह से यह स्पेशल इकॉनमिक जोन दुनिया भर के निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अब इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने भी मोहर लगा दी है।
करीब 8250 एकड़ में फैले इस टाउनशिप में जापान की कंपनियां खास रुचि दिखा रही हैं। जापान की ऑटोमोटिव कंपनी डेन्सो ने यहां कंपोनेट्स बनाने का एक विशाल प्लांट लगाया है। हाल ही में TSuzuki भी यहां अपना प्लांट लगाया है और कंपनी 2021 से निर्माण काम शुरू करना चाहती है। पैनासौनिक के लिए तो यह टैक्नोपार्क उनकी भारत की सबसे बड़ी फेसिलिटी है।
वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे बनने के बाद से कनेक्टिविटी और आसान हुई है। दिल्ली NCR से नजदीकी की वजह से यहां बसे उद्योगों के लिए उत्तर भारत के बाजारों तक पहुंच आसान हो जाती है। इसके अलावा देश के सबसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों जैसे AIIMS,IIT और XLRI ने भी विस्तार करने के लिए झज्जर को ही चुना है। यही कारण है कि जापान ने उद्योगों के विकास के लिए लिए भारत में जो 12 साइट्स चनी है झझर का मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप उनमें एक है।
