बदायूं : बहन के घर से अपने गांव आए दिव्यांग युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विजय नगला, अमृत विचार। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर पस्तौर निवासी दिव्यांग की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के साथ रहता था। एक दिन पहले ही अपने भाई के साथ पहुंचा था। पुलिस बल गांव पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव निवासी जय सिंह (45) पुत्र सूबेदार दो भाई थे। उनके छोटे भाई मुनीश गांव में रहते थे जबकि वह अपने बहनोई राय सिंह के घर जिला संभल के कस्बा जुनावई में रहते थे। 25 साल पहले उनकी बहन ज्ञाना देवी की मौत हो गई थी। जिसके बाद बहनोई ने बंगाल निवासी गीता से दूसरी शादी कर ली थी। जय सिंह उसे भी अपनी बहन मानने लगे थे। बहनोई के घर पर रहना बंद नहीं किया था। दो साल पहले बहनोई राय सिंह की भी मौत हो गई। 

जिसके बाद जय सिंह और गीता रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार जय सिंह ने एक साल पहले अपनी ढाई बीघा जमीन अपने तहेरे भाई सेवाराम को बेची थी। जिसको लेकर जय सिंह के भाई मुनीश शुक्रवार को अपने साथियों के साथ जुनावई गए थे। वहां से जय सिंह को अपने साथ गांव ले आए थे। गांव में रात में जय सिंह की मौत हो गई। शनिवार सुबह देखा तो उनके कान निकल रहा था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह गांव पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक किसी की ओर से भी तहरीर नहीं दी गई है।

संबंधित समाचार