आज का राशिफल | 12 अक्टूबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- आज आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। काम से फ्री होकर पर्यटन के लिए जा सकते हैं। अपने खर्चों में नियंत्रण पा लेंगे। आप कुछ नई स्किल सीख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।


वृष-आज घर-परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।


मिथुन-आज परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। अपनी कार्यशैली में परिवर्तन ला सकते हैं। परिवार के बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। समस्याओं का समाधान होने से आपका तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।


कर्क-आज अपने काम पर आपको अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। लंबी दूरी की यात्रा न करें। किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने खानपान को लेकर सावधानी रखें। मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस कर सकते हैं।


सिंह- आज बच्चों की सफलता से आपको गौरव की अनुभूति होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आपको शरीर को काफी आराम देने की आवश्यकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में विजय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। लोग आपकी बातों से अत्यधिक प्रभावित रहेंगे।

कन्या- आज अपने कारोबार को लेकर बड़ा लक्ष्य बनाएंगे। उच्च शिक्षण संस्थान के प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी। आपको पिता के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने काम की गुणवत्ता में सुधार करना पड़ेगा।

तुला- आज अपने प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो यह दिन बहुत ही अच्छा है। अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपको नया काम करने से बचना चाहिए। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।


वृश्चिक- आज आपके विचारों में नकारात्मकता जगह ले सकती है। सेहत में थोड़ी खराबी आने की आशंका है। अपनी गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है। नई संपत्ति में बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपका काम बिगड़ सकता है।


धनु- आज काफी दिनों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपने कार्यों को तय समय पर पूर्ण कर लेंगे। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।


मकर- आज आपको नया रोजगार मिल सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में धन लाभ होगा। पुराना कर्ज चुकाने के लिए दिन अनुकूल है। रक्तविकार उत्पन्न हो सकते हैं। धैर्यवान होकर अपना काम करें फिलहाल अधिक अपेक्षा रखना उचित नहीं है।

कुंभ- आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेमीजन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके रचनात्मक विचारों और सुझाव की प्रशंसा होगी। शाम के समय परिजनों की किसी बात पर आपको क्रोध आ सकता है।

मीन- आज आपकी योजनाओं में अचानक परिवर्तन आने से काम बिगड़ सकते हैं। शरीर में कोई समस्या या कमजोरी महसूस हो तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ समय अवश्य बिताएं।