रामनगरी के कुम्हारों की मूर्तियां व खिलौने अन्य जनपदों में छाए...6 माह पहले से ही तैयार करने लगते हैं लक्ष्मी, गणेश व कुबेर की मूर्तियां

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार: अयोध्या समेत आसपास के जनपदों में रामनगरी के कुम्हारों द्वारा बनाई गईं भगवान की मूर्तियां व खिलौने अपनी चमक बिखेर रहे हैं। कुम्हार जहां लाखों दीयों से अयोध्या को रोशन करने के लिए तैयार हो रहे हैं तो वहीं लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों को भी आकर्षक स्वरूप दे रहे हैं। कुम्हारों के अनुसार इस वर्ष भगवान की प्रतिमाएं व खिलौनों की मांग बढ़ गई है।

रायगंज के रहने वाले कुम्हार लक्ष्मी गणेश, हनुमान, कुबेर की मूर्ति समेत कई प्रकार के खिलौने तैयार करते हैं। दीपावली के मौके पर बाजारों में बेचते हैं। वहीं अब यहां की मूर्तियां बाहर के बाजारों में भी छाने लगी हैं। कुम्हार ओमप्रकाश प्रजापति ने बताया कि मूर्तियों को तैयार करने के लिए 6 माह पहले से ही कार्य को प्रारंभ कर देते हैं। लक्ष्मी, गणेश कुबेर की मूर्तियों के अलावा अन्य खिलौनों को उनके सांचे से स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। 

पहले हम लोगों की मूर्तियां अयोध्या के बाजारों में ही बिकती थी, लेकिन अब यहां की मूर्तियां आसपास के जनपदों के बाजारों में भी बिकने के लिए जा रही हैं। गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, बहराइच, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापारी यहां से मूर्तियां ले जाते हैं। कुम्हार बृजमोहन प्रजापति बताते हैं कि मई से ही मूर्तियों को आकार देने का कार्य प्रारंभ होता है।दिए।

ये भी पढ़े :  

गोंडा में नाबालिग की हत्या का मामला: समर्थकों संग सड़क पर बैठीं सपा नेत्री पल्लवी पटेल, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवजा देने की मांग

 

 

 

संबंधित समाचार