बाराबंकी: देवा मेले में झूले से गिरकर मासूम गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। देवा मेला में सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मासूम झूले से गिरकर घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद हमजा 5 वर्ष पुत्र मुमताज निवासी लालापुर, अपनी बहन के साथ मेला परिसर में लगे ब्रेक डांस झूले पर झूल रहा था। जैसे ही झूला शुरू हुआ, अचानक संतुलन बिगड़ने से बच्चा नीचे गिर गया। झूला रोके जाने तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

cats

आनन-फानन में बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवा भेजा गया चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गोंड ने बताया कि बच्चे को कई जगह चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है मेला परिसर में लगे झूलों की सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि कई झूलों पर सुरक्षा मानकों का पालन ठीक तरह से नहीं किया जा रहा है। सीट बेल्ट और सेफ्टी लॉक जैसी बुनियादी व्यवस्थाएँ भी कई झूलों में या तो खराब हैं या सही ढंग से उपयोग नहीं की जा रहीं। हालांकि अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इस मामले में कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

संबंधित समाचार