Diwali 2025: दीपावली पर घर को सजाने का शानदार और आकर्षक सामान देखें यहां

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अमित पांडेय, लखनऊ, अमृत विचारः दीपावली नजदीक आने के साथ ही बाजार सजावटी वस्तुओं से पट गया है। पेंट से लेकर, पर्दे, वंदनवार, आर्टीफीशियल फूलों की झालर के साथ साज-सज्जा की नई-नई वैराइटी दिख रही हैं। ग्राहकों के पास अब पारंपरिक के साथ-साथ ट्रेंडी विकल्प भी मौजूद हैं। खासतौर से पर्दों और झालरों में इस बार नए डिजाइन और किस्में बाजार में आई हैं। पर्दों से लेकर झालरों तक और रंगोली से लेकर छत की कोटिंग तक, हर चीज में नयापन दिख रहा है।

MUSKAN DIXIT (50)

अमीनाबाद के कपड़ा कारोबारी प्रभु जालान ने बताया कि आजकल टिश्यू पर्दे बहुत पसंद किए जा रहे हैं। यह पर्दे खासतौर पर डायनिंग रूम और मंदिर के बीच लगाकर एक हल्की-फुल्की पारदर्शी रेखा खींच देते हैं। जो घर को ट्रेंडी और सुसज्जित बनाती है। ये पर्दे हल्के, आकर्षक और ईजी-वॉशेबल होते हैं। भारी पर्दों की तुलना में ये अधिक सुविधाजनक हैं, जिससे आवागमन में कोई बाधा नहीं आती। टिश्यू के अलावा पेन, नेट, कॉटन जैसे अन्य पर्दे भी बाजार में उपलब्ध हैं।

MUSKAN DIXIT (53)

ब्लैक आउट पर्दे: सूरज की तपिश से राहत

गर्मी से राहत पाने और सूरज की तेज किरणों को रोकने के लिए ग्राहक ब्लैक आउट पर्दों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। यह पर्दे न केवल धूप को रोकते हैं, बल्कि कमरों को ठंडा भी रखते हैं। सोफा कवर की कीमत 55 रुपये प्रति पीस से 350 रुपये प्रति पीस तक है।

MUSKAN DIXIT (54)

साउथ इंडियन झालरों से जगमगाएं घर

साउथ इंडियन स्टाइल की वंदनवार और झालरों की बाजार में खूब मांग है। इनकी कीमत 35 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक है। कुछ वंदनवार एक हजार रुपये में 6 पीस तक उपलब्ध हैं। आर्टीफीशियल फूलों की रंगीन लड़ियां भी ग्राहकों को खूब भा रही हैं। फैंसी लड़ियों की भी बाजार में धूम है, जिनकी कीमत 150 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है। डोर दीपक 180 से 250 रुपये में, रंगोली स्टीकर 35 से 150 रुपये में, शुभ-लाभ चिन्ह साइज के अनुसार उपलब्ध है। वहीं रंग-बिरंगी दियाली 100 रुपये में 6 पीस तक बिक रही हैं।

MUSKAN DIXIT (51)

वाल-इन रूफ से छत को रखें ठंडा

अगर आपकी छत पर अधिक गर्मी रहती है तो बाजार में वाल-इन रूफ नामक कोटिंग उपलब्ध है, जो छत की गर्मी को कम करता है। इसकी कीमत 5200 से 5800 रुपये प्रति 20 लीटर है। यह एक कोटिंग से 400 स्क्वायर फीट एरिया को कवर कर सकता है। इसे छत पर लगवाकर गर्मी से राहत पाई जा सकती है।

MUSKAN DIXIT (52)

डिजायनर स्टेंसिल्स से सजाएं दीवारें

बाजार में दीवारों की सजावट के लिए विभिन्न प्रकार की डिजायनर स्टेंसिल्स भी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 80 रुपये से लेकर 120 रुपये प्रति पीस है। लोग इनसे अपने घर की दीवारों पर सुंदर आकृतियां बनाकर दीपावली की सजावट को और भी खास बना रहे हैं।

MUSKAN DIXIT (55)

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज