PAK और अफगानिस्तान के बीच अब 48 घंटे का सीजफायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद । पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान के साथ 48 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है। यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर संघर्ष में दोनों ओर से कई लोग मारे गए हैं। पाकिस्तानी अखबार ने विदेश कार्यालय के हवाले से कहा है, तालिबान के अनुरोध पर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से आज शाम छह बजे से अगले 48 घंटों के लिए पाकिस्तान सरकार और अफगान तालिबान शासन के बीच एक अस्थायी संघर्ष विराम का फैसला किया गया है।

विदेश कार्यालय ने कहा, "इस अवधि के दौरान, दोनों पक्ष रचनात्मक बातचीत के माध्यम से इस जटिल लेकिन सुलझने योग्य मुद्दे का सकारात्मक समाधान खोजने के लिए गंभीर प्रयास करेंगे।" अफगानिस्तान सरकार की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है। पाकिस्तानी की सरकारी न्यूज एजेंसी ने पूर्व में बताया था कि पाकिस्तानी सैन्य बलों ने अफ़ग़ानिस्तान के कंधार प्रांत और राजधानी काबुल में "सटीक हमले" किए। 

सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया कि इन सटीक हमलों में कई विदेशी और अफगान आतंकवादी मारे गए। इससे पहले, पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि उसने अफगान तालिबान के कई हमलों को नाकाम कर दिया और दोनों देशों के बीच सीमा पर हुई झड़पों की अलग-अलग घटनाओं में 40 से अधिक हमलावरों को मार गिराया। सेना ने कहा, "हमले को विफल करते समय 15-20 अफगान तालिबान मारे गए और कई घायल हो गए।" 

यह भी पढ़ें : JDU ने बिहार चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी... कोई मुस्लिम उम्मीदवार नहीं, 3 दबंग और 5 मंत्री शामिल, देखें पूरी लिस्ट

संबंधित समाचार