धनतेरस के लिए सज गया बाजार: छाई तांबई रंगत...डिजाइनर बर्तनों की भरमार, सेहत के लिए पसंद किए जा रहे ताम्र पात्र
नीरज मिश्र/ लखनऊ, अमृत विचार : धनतेरस नजदीक है। ऐसे में शहर का प्रमुख मेटल बाजार यहियागंज बर्तनों की खनक से गूंज रहा है। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ते लोगों के झुकाव को देखते हुए मार्केट ''ताम्र पात्रों'' की डिजाइनों से पटे पडे़ हैं।
7.jpg)
हर शोरूम ''तांबई'' रंगत से चमक रहा है। तांबे का गिलास, बडे़ वाटर जग, मग, बोतल, थाली, जंगाल की कौन कहे तांबे के प्रेशर कुकर तक दुकानों पर मौजूद हैं।
6.jpg)
मिट्टी के घड़ों का लुक देने वाले मेटल के वाटर डिस्पेंसर हैं जिन्हें देखते ही आप बरबस ही इन्हें देखने को मजबूर हो जाएंगे। इन्हें देखने पर लगता है कि पानी से भरा ''मिट्टी का घड़ा'' विशेष स्टैंड पर है।
5.jpg)
सच मानिए जेब में पैसा है तो इन्हें खरीदने में ज्यादा देर नहीं लगाएंगे। यही नहीं इसके अलावा भी लीक प्रूफ जार की बड़ी रेंज बाजार में मौजूद हैं। इन वाटर डिस्पेंसर का दोहरा फायदा है, पानी संग्रह करें और द्वारचार के दौरान ''शुभता'' के लिए इन्हें मुख्यद्वार पर सजाया भी जा सकता है।
तांबे के बर्तनों की विस्तृत रेंज, प्रेशर कुकर भी
एल्युमीनियम जैसे मेटल से बने बर्तन अब ग्राहकों के पहली पसंद में नहीं हैं। हेल्थ कांसियस लोगों के लिए मेटल बाजार में तांबे के बर्तनों की बड़ी रेंज है। लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। बर्तन कारोबारी हरीश चंद्र अग्रवाल बताते हैं कि लोगों का झुकाव तांबे के बर्तनों की ओर ज्यादा है।
7.jpg)
जग, थाली, गिलास जैसे उत्पाद तो लोग खरीदते ही हैं। लेकिन प्रेशर कुकर जैसे आइटम लोगों को भा रहे हैं।
6.jpg)
तांबे का प्रेशर कुकर पांच लीटर का 7500 रुपये का है तो तीन लीटर का पीतल का कुकर 5250 रुपये का है। ब्रांडेड सिरेमिक प्रेशर कुकर भी हैं। इसमें अनाज चिपकता नहीं है।
कांबो कुकर और कढ़ाई लोगों को खूब भायी
यह नया आइटम लोगों को स्वत: ही आकर्षित करता है। तीन और पांच लीटर क्षमता के इन कांबो कुकर की खासियत यह है कि इसमें कढ़ाई भी है और प्रेशर कुकर भी। दोनों का ही एक साथ उपयोग हो सकता है।
7.jpg)
एक में सब्जी तैयार कर सकते हैं तो दूसरे में चावल या दाल पक सकती है। इसकी 4150 से 5400 रुपये है। कारोबारी नीलेश अग्रवाल बताते हैं कि इसे पसंद किया जा रहा है।
बर्तन एक, बनाएं डिश अनेक
कारोबारी के मुताबिक मल्टी स्कैन पैन पसंदीदा है। 1,975 रुपये वाले इस पैन में एक साथ कई सारे आइटम बनाये जा सकेंगे। इनमें पकाया जा रहा कोई भी खाद्य पदार्थ चिपकेगा नहीं।
प्रमुख बाजारों में फुटपाथ पर भी बर्तनों की चमक
7.jpg)
धनतेरस पास होने के कारण राजधानी के बाजारों में बर्तनों की चमक में तेजी दिखने लगी है। पर्व पर सर्वाधिक भीड़ यहियागंज बाजार में होती है। इंदिरा नगर, गोमती नगर, अलीगंज, आईटी चौराहा, डंडइिया बाजार, महानगर, आलमबाग, भूतनाथ मार्केट, कृष्णा नगर आदि में शोरूम के अलावा फुटपाथ पर बर्तन बाजार जगमगा रहे हैं।
रफ्तार भरता तांबे के बर्तनों का बाजार
पानी एकत्र करने, रात में जग भर कर सुबह के समय उस ताम्र पात्र का पानी पीने वाले, खाना बनाने और परोसने के लिए लोग ऐसे बर्तनों को खरीदने में दिलचस्पी ले रहे हैं, जो स्वाद के साथ उनकी सेहत का भी ख्याल रखें।
8.jpg)
पीतल और तांबे के बर्तनों को लेकर लोग अब गंभीर हैं। तांबे के तमाम आइटम बाजारों में हैं। लोग अब इन्हें रोजमर्रा में खरीद रहे हैं। इनमें जग, गिलास, कटोरी, चम्मच समेत तमाम चीजें हैं।-हरीश चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष लखनऊ मेटल एसोसिएशन
ये भी पढ़े :
यूपी के बलिया में दो बदमाश गिरफ्तार: पुलिस मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली, हत्या और गैस सिलेंडर चोरी के मामलों में थे वांछित
