Bareilly : बस और ईको की आमने-सामने भीषण टक्कर...हादसे में तीन की मौत 10 घायल
बरेली, अमृत विचार। भुता इलाके में शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में तीन लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बीसलपुर रोड पर उस वक्त हुआ जब बस ने ईको कार को टक्कर मार दी। कार में सवार चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पूरा मामला बरेली-बीसलपुर रोड पर देर रात करीब 1:30 बजे का है। मरेला चौकी मिर्ची ढाबा के पास बीसलपुर की तरफ से बरेली जा रही बस ने बरेली की तरफ से आ रही ईको कार को सामने से टक्कर मार दी। कार के अंदर कुल 13 लोग सवार थे। जिसमें से चालक और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। जिसमें से एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कार में सवार सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले थे। हादसे में जान गवाने वालों में कार चालक राकेश (30), गौरव (19), जितेंद्र (32) शामिल हैं। उधर हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना प्रभारी और सीओ फरीदपुर मौके पर पहुंचे। दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। बस का चालक मौके से फरार हो गया। रेसक्यु टीम ने हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
ये लोग हैं घायल-
शिव शंकर निवासी, हरीशचन्द्र (35), छोटेलाल (26), महेन्द्र (50), निवासी परेवातुर्रा थाना बिलसंडा, पीलीभीत, कान्ता प्रसाद (28), अजय (20) अमित, (20), भजनलाल (22), बीरपल उर्फ नन्नू,(18), गोधन (24) निवासी ग्राम लाम्हुआ थाना दियोरिया जनपद पीलीभीत,
