Deepotsav 2025: अंतिम दौर में अयोध्या की दीपोत्सव तैयारियां... रिहर्सल पूजा, निकाली जाएंगी झांकियां

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार: प्रदेश के विकास और भारतीय संस्कृति की जीवंत झांकियां भी सजाई गई हैं। इसके अलावा प्रदेश के विकास, डिफेंस इंडस्ट्रियल के निर्माण और योगी सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए 22 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसके पूर्व शनिवार को रामपथ पर झांकियों को निकाल कर रिहर्सल किया गया। रविवार को सुबह 9:00 बजे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जन प्रतिनिधियों के साथ झांकी के भव्य प्रदर्शन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जहां साकेत महाविद्यालय झांकियां राम पथ पर अपनी छटा बिखेरते हुए राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, छोटी देवकाली होते हुए नया घाट के रास्ते राम कथा पार्क पर इसका समापन होगा।

दीपोत्सव में उतारे गए गैर जनपदों के अफसर

दीपोत्सव के दौरान व्यवस्था के लिए गैर जनपदों के अफसरों को भी उतार दिया गया। अपर जिलाधिकारी और डिप्टी कलेक्टर रैंक के लगभग 15 अफसर ने आमद कराई है। इनकी तैनाती कर दी गई। दीपोत्सव को लेकर 100 से ज्यादा मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। इसके लिए मंडल के अन्य जनपदों से भी राजस्व अफसरों को बुलाया गया है। बताया गया है कि अपर जिलाधिकारी और डिप्टी कलेक्टर स्तर के इन अधिकारियों को अयोध्या के विभिन्न स्थानों के साथ कार्यक्रम स्थलों पर भी लगाया गया है। इनकी संख्या 15 बताई गई है। डीएम कार्यालय ने भी गैर जनपद के अफसरों की तैनाती की बात कही है।

हेल्पलाइन नंबरों को दीपों से सजाया, मनाया दीपोत्सव

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति के लिए रोशन करो दिये कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने दीपोत्सव मनाया। वार्डन संध्या वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत छात्राओं मधु, आकांक्षा, सृष्टि गुप्ता, पिंकी, रिया वर्मा, रिया, प्रिया, मानसी, मीनाक्षी, शिवांगी, महक ने हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1098, 112 को कैंपस में बड़े अक्षरों में लिखकर दीपों से सजाया। बालिका सशक्तीकरण से संबंधित स्लोगन आधारित रंगोली व संदेशों की तख्ती बनाकर कैंडिल मार्च का आयोजन किया। मिशन शक्ति के संदेशों को कंदील के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस दौरान टीचर दीपशिखा तिवारी, सुनीता वर्मा, वंदना चौरसिया, आकृति पटेल सहित स्टाफ और छात्राएं मौजूद रही।

ये भी पढ़े : अयोध्या में झाकियों से शुरू होगा काफिला...सीएम आगमन से दीपोत्सव तक जानिए कार्यक्रम का पूरा शेडूल 

 

 

संबंधित समाचार