GIS व गुलाबबाड़ी में लगेगी आतिशबाजी की दुकानें...करीब 100 दुकानों को मिला अस्थाई लाइसेंस
अयोध्या, अमृत विचार । दीपावली के पर्व पर जिला प्रशासन ने शहर के जीआईसी (गवर्नमेंट इंटर कॉलेज) व गुलाबबाड़ी के मैदान में आतिशबाजी की दुकानों के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी किए हैं। इस बार करीब 100 दुकानों को लाइसेंस प्रदान किया गया है। यह लाइसेंस 18, 19 व 20 अक्टूबर तीन दिनों के लिए है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने शनिवार को इन दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि दुकानों में अग्निशमन यंत्र, पानी की व्यवस्था और उचित दूरी जैसे सुरक्षा उपाय अनिवार्य हैं। साथ ही, दुकानों के आसपास ज्वलनशील पदार्थों को रखने पर सख्त मनाही है। बताया कि दोनों स्थानों पर एक-एक अग्निशमन वाहन के साथ दमकलकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
हमारा मुख्य उद्देश्य दीपावली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। वहीं, जीआईसी और गुलाबबाड़ी में दुकानों को व्यवस्थित रूप से स्थापित करने के लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी, आपातकालीन निकास, और सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।
ये भी पढ़े :
