तेज रफ्तार थार ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा, राजधानी में रविवार तड़के आराघर टी जंक्शन पर हुई घटना

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

देहरादून, अमृत विचार: राजधानी में रविवार तड़के बड़ी घटना हो गई। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने आराघर टी जंक्शन पर तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। इन पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर थार गाड़ी को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, तड़के करीब 3:45 बजे आराघर टी जंक्शन पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात थाना डालनवाला के हेड कांस्टेबल सुगन पाल और सिपाही सचिन तथा कमला प्रसाद वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देहरादून नंबर की थार गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। 

आरोप है कि थार चालक तीनों पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। घायल पुलिसकर्मियों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसपी अजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों को हाल जाना और आरोपी वाहन चालक की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 

इंस्पेक्टर डालनवाला के अनुसार, इस संबंध में आरोपी ईसी रोड, डालनवाला, देहरादून निवासी मो. उमर उर्फ ताहिर (36) को गिरफ्तार कर थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः "26 लाख से ज्यादा दीपों की रोशनी से बेचैनी हो रहे हैं," CM योगी का अखिलेश पर पलटवार

संबंधित समाचार