Diwali 2025: दीपोत्सव से जगमगाया गोमती उद्गम तीर्थ स्थल, बिखरी अलौकिक छटा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

पीलीभीत, अमृत विचार: जनपद के पौराणिक तीर्थ धाम कलीनगर तहसील क्षेत्र के आदि शक्ति मां गोमती उद्गम तीर्थ स्थल पर विगत वर्षों की तरह इस बार दीपोत्सव को भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान कर मनाया गया।

इस बार मातृ-शक्तियों और बेटियों ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत कराई। इस अवसर पर पांच हजार एक सौ एक मिट्टी के दीपकों से गोमती नदी की उद्गम झील एवं तीर्थ स्थल को सजाया गया। झील के चारों ओर दीपकों के प्रज्जवलित होने से गोमती नदी की सुन्दरता में चार चांद लग गए। दिवाली के पर्व पर जनपद के माधोटांडा कस्बे से लखनऊ की लाइफ लाइन मां आदि गंगा गोमती नदी के उद्गम तीर्थ स्थल पर विगत वर्षों की तरह इस बार आठवां दीपोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

MUSKAN DIXIT (62)

इस अवसर पर पांच हजार एक सौ एक मिट्टी के दीपकों से पवित्र गोमती नदी की झील एवं तीर्थ स्थल के पूरे परिसर मंदिरों, घाटों, पार्क और प्रवेश द्वारों को इलैक्ट्रौनिक रंग बिरंगी रोशनी वाली झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया। लंका विजय के बाद प्रभु श्री राम के अयोध्या वापस आने पर प्रकाश का पर्व दीपावली मनाया जाता है, जहां भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में इस बार विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए दीपोत्सव मनाया गया है, जो अपने आप में आलौकिक था। भगवान प्रभु श्री राम की जन्मस्थली पावन अयोध्या नगरी में हुए दीपोत्सव की तरह उसी की तर्ज पर प्रभु श्री राम के जीवनगाथा से सम्बंधित नदी गोमती के उद्गम तीर्थ स्थल पर पांच हजार एक सौ एक दीपकों को प्रज्वलित कर दीपोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । जिसका मातृ-शक्तियों एवं बेटियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। अर्चकों ने मां गंगा गोमती की मनमोहक आरती की। इस अवसर ट्रस्ट के योगेश्वर सिंह, कुँवर निर्भय सिंह, राजवर्धन सिंह,चक्र वर्धन सिंह, रामौतार सिंह , गोविंदा घनश्याम सिंह, पंडित शंकर लाल, पंडित सुमित अनन्या,किटटू, सविता, अनीता, बबिता आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार