गोंडा: सड़क किनारे मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज, गोंडा, अमृत विचार : थाना क्षेत्र के नगवा–रेहली मार्ग पर सोमवार की सुबह कल्यानपुर के पूरे चांद खां गांव के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव देखकर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष अभय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। बुजुर्ग के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।  उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस ने आसपास के थानों में भी सूचना भेजकर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Bihar Assembly Elections 2025: AAP ने 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

संबंधित समाचार