ममता सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती: धनखड़
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि ममता बनर्जी की सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती है। धनखड़ ने ट्वीट कर कहा, “ममता सरकार का चिंताजनक और खतरनाक पहलू। कैडर के अधिकारियों को दरकिनार किया जाना और पसंदीदा सेवानिवृत अधिकारियों को चुनना तथा उन्हें पूरी शक्ति और संरक्षण …
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि ममता बनर्जी की सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती है।
धनखड़ ने ट्वीट कर कहा, “ममता सरकार का चिंताजनक और खतरनाक पहलू। कैडर के अधिकारियों को दरकिनार किया जाना और पसंदीदा सेवानिवृत अधिकारियों को चुनना तथा उन्हें पूरी शक्ति और संरक्षण प्रदान करना। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां लोकतंत्र के सामने एक चुनौती खड़ी करती हैं।”
उन्होंने कहा कि कानूनी नजरिए से भी देखा जाए तो राजनीतिक उदारता के कृपा पात्र ऐसे जनसेवकों को सरकारी खजाने से वेतन दिया जाता है और ऐसे में जो भी भूल चूक वे करेंगें, उसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार रहेंगे।
