मुजफ्फरनगर में दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प: 8 लोग गिरफ्तार, मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के शामली जिले के अब्दुल्ला खान गांव में दिवाली के जश्न के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान साबिर, हुसैन, कादिर, सुहैल, मुकदस, भूरा, कादिर और आजम के तौर पर हुई है। सिंह ने कहा कि गिरफ्तारियां मंगलवार रात को की गईं। 

एएसपी ने विनोद कुमार की शिकायत के मुताबिक घटना 21 अक्टूबर को हुई जब कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ गांववालों ने एतराज किया, जिससे तीखी बहस हुई जो जल्द ही हिंसक हो गई, झड़प के दौरान अंकुर और अरविंद नाम के दो लोगों को चोट आईं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी है और फिर कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़े :   

दिवाली के शुभ अवसर पर बाजार में लौटी सोने-चांदी की चमक...मांग में बढ़ोतरी होने पर महंगा हुआ भाव 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज