Bareilly : मुकदमा वापस न लेने पर पत्नी की अश्लील वीडियो की वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में तीन साल से पति से अलग रह रही महिला के पति ने मुकदमा वापस न लेने पर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसने वर्ष 2023 में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बावजूद आरोपी पति किशन और उसके भाई-बहन आए दिन घर में घुसकर गाली-गलौज करते और जान से मारने की धमकी देते रहे। महिला ने बताया कि 2 नवंबर 2023 को पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला किया और उसकी 16 वर्षीय छोटी बहन को बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई। 

उस मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि शादीशुदा जिंदगी के दौरान उसके पति ने चोरी-छिपे उसकी कुछ निजी वीडियो बना ली थीं। बाद में उसने दहेज केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया। जब महिला ने मना किया तो पति ने बदला लेने के लिए उन अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार