Gonda News: हाईटेंशन लाइन से चिपका मिला बिजली मैकेनिक का शव, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

गोंडा, अमृत विचार: नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के विद्युत उपकेंद्र में शनिवार सुबह एक बिजली मैकेनिक का शव हाईटेंशन लाइन से चिपका मिला। मृतक की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के राजा मोहल्ला नई बस्ती‌ निवासी मोहम्मद जैद (32) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है‌। पुलिस के अनुसार युवक की मौत करंट लगने से हुई है। घटना का जांच की जा रही है। वहीं युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मचा है‌। 

पुलिस के मुताबिक मोहम्मद जैद के एक प्राइवेट मैकेनिक के तौर पर काम करता था। वह नशे का आदी था और नशे की हालत में ही स्विच यार्ड के भीतर संभवत: इंसुलेटर खोलने के इरादे से घुसा था। इसी बीच वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मोहम्मद जैद कि शव स्विचयार्ड के भीतर हाईटेंशन लाइन से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ेंः Gonda News: तेज रफ्तार का कहर... भीषण सड़क हादसे में दो साल के मासूम समेत तीन की मौत

संबंधित समाचार