Bareilly: अवैध संपत्तिया कब्जा मुक्त कराने का रोडमैप तैयार...चिन्हीकरण ने पकड़ी रफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर निगम ने सरकारी जमीनों से कब्जा हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने शहर में अवैध कब्जों की सूची बनानी शुरू कर दी है।

नगर आयुक्त ने संपत्ति विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी अवैध संपत्तियों का एक सप्ताह के भीतर चिह्नीकरण पूरा किया जाए। इसके बाद व्यापक रूप से अभियान चलाकर इन संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। एक सप्ताह में पूरी तैयारी के बाद अभियान चलेगा। 

इससे पहले नावल्टी चौराहा स्थित पहलवान साहब की मजार परिसर में बनी दुकानों को निगम ने कब्जा मुक्त कराया है। इसके अलावा स्वाले नगर, कर्मचारी नगर, मिनी बाईपास, शाहबाद, डेलापीर की कब्जे वाली जमीनों का भी चिह्नीकरण टीमें कर चुकी हैं। 

अब नये सिरे से अवैध कब्जे वाली संपत्तियों की सूची तैयार करने की कवायद शुरू होगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि संपत्ति विभाग को कब्जे वाले निर्माणों की सूची एक सप्ताह में बनाने का आदेश दिया है। इसके बाद व्यापक रूप से अभियान चलाया जाएगा।

संबंधित समाचार