Lucknow News: मंदिर हड़पने के लिए बनाए जाली दस्तावेज, समिति में दर्ज कराया अपना नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

कोर्ट के आदेश पर विकासदीप के कथित बाबू समेत सात पर बाजारखाला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ, अमृत विचार: ऐशबाग वाटर वर्क्स रोड स्थित राम जानकी मंदिर के प्रबंधक ने विकासदीप के कथित बाबू और अन्य कर्मचारियों समेत सात लोगों के खिलाफ बाजारखाला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाकर मंदिर समिति में अपना नाम दर्ज कराकर मंदिर हड़पने का प्रयास किया।

तिलकनगर निवासी प्रबंधक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वे पिछले दस वर्षों से मंदिर के प्रबंधक हैं। मंदिर में उनके दिवंगत बड़े भाई शिव प्रसाद गुप्ता की प्रतिमा भी लगी है। मंदिर के कर्मचारियों नीरज गुप्ता, प्रवीण गुप्ता और अमित गुप्ता को मंदिर की देखभाल का जिम्मा दिया गया था।

8 मई को तीनों और अन्य आरोपी मंदिर में घुसकर दानपात्र खोलकर रुपये निकाल गए। अगले दिन भतीजा विनोद गुप्ता ने दानपात्र टूटा पाया और पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज से विरोध करने पर आरोपियों ने धमकाया और कहा कि अब मंदिर उनका है। जांच में पता चला कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर कर विकासदीप के बाबुओं की मिलीभगत से फर्जी सोसाइटी बनाकर खुद को अध्यक्ष बना लिया।

इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है।

संबंधित समाचार