बरेली: गुजरहाई गांव में रबर फैक्ट्री वाली बाघिन होने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली/आंवला/अलीगंज। आंवला के अलीगंज थाना क्षेत्र के गुजरहाई गांव में बाघ के देखे जाने से दहशत का माहौल बना हुआ है। कोई भी ग्रामीण खेतों की ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। रविवार को वन विभाग की टीम ने भी खेतों में पूरे दिन कॉम्बिंग की मगर बाघ का कोई …

अमृत विचार, बरेली/आंवला/अलीगंज। आंवला के अलीगंज थाना क्षेत्र के गुजरहाई गांव में बाघ के देखे जाने से दहशत का माहौल बना हुआ है। कोई भी ग्रामीण खेतों की ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। रविवार को वन विभाग की टीम ने भी खेतों में पूरे दिन कॉम्बिंग की मगर बाघ का कोई सुराग नहीं मिल सका है। उधर वन विभाग इस इलाके में रबर फैक्ट्री की बाघिन के होने की आशंका जता रहा है। इसकी पुष्टि के लिए सोमवार यानि आज पीलीभीत से डॉक्टरों की टीम गुजरहाई गांव पहुंचेगी।

मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार के लिए पग चिन्हों के आधार पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने टीमों के साथ कॉम्बिंग की है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह पगचिन्ह फतेहगंज पश्चिमी की रबर फैक्ट्री में घूम रही बाघिन के हो सकते हैं, क्योंकि जब से गुजरहाई इलाके में पगचिन्ह देखे गए हैं तब से रबर फैक्ट्री में भी बाघिन की कोई लोकेशन नहीं मिली है। ऐसे में इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि यह पग चिन्ह बाघिन के ही है या अन्य कोई बाघ है।

इसके लिए पीलीभीत से डॉ. दक्ष और उनकी टीम को बुलाया गया है। सोमवार को स्थिति साफ हो सकती है। उधर, गांव के नोनीराम ने बताया कि दो दिन पहले खेत गए तो पास के ही लक्ष्मण सिंह के खेत में बाघ देखा था। वह भागकर गांव में आया और अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। इस पर गांव वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गैनी चौकी इंचार्ज प्रदीप राघव, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार शर्मा, अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पगचिन्हों के आधार पर टीमें बाघ की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार