रामपुर: बंद मकान में छापा मारकर पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले आठ पकड़े 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने सूचना के आधार पर  रविवार को एक बंद  पड़े मकान में छापा मारा था। छापे के दौरान मौके से पुलिस को एक थार जीप मिली थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी थी। 

उसके बाद पुलिस को वहां से कंप्यूटर पास बुक और अन्य सामान मिला था। रात भर पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी करके आठ लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस लिखा पढ़ी कर रही है।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आठ लोगों को पकड़ा गया है जोकि साइबर क्राइम की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोपहर बाद उनको जेल भेजा जाएगा। मोहल्ला फुव्वारा में छापेमारी की थी।

संबंधित समाचार