बाराबंकी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से क्लर्क की मौत, ड्यूटी जा रहा था युवक 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में सोमवार को गोंडा बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहराइच गोंडा मार्ग पर गोंडा न्यायालय के जूनियर असिस्टेंट अपनी बाइक से गोंडा जा रहे थे, कि पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। 

इस हादसे में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर गये और उनमें से एक की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय वीरेंद्र दुबे के रूप में हुई है जो कोतवाली नगर का रहने वाला बताया जाता है जबकि उसका साथी आकाश मौर्य रामनगर का रहने वाला बताया जाता है।

ये भी पढ़े :

UP Weather Update: चक्रवात मोन्था का असर....यूपी के पूर्वांचल जिलों में बारिश, तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

 

 

 

संबंधित समाचार