छठ पूजा : उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे बाद निर्जला व्रत खोला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। मंगलवार को उगते सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर 36 घंटे तक चलने वाले निर्जला व्रत का खोला। तड़के ही व्रती महिलाओं का अपने परिवार के साथ  घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। 

उसके बाद जैसे ही सूर्य का उगना शुरू हुआ तो महिलाओं ने घाटों के अंदर उतरकर जल देना शुरू कर दिया। उसके बाद छठ मइया को प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत समाप्त हो गया। रजा टैक्सटाइल परिसर और कृष्ण मंदिर परिसर में बने घाटों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही।

संबंधित समाचार