प्रतापगढ़ : गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क हुई सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ की संपत्ति, 1.25 करोड़ का मकान जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंडा/प्रतापगढ़,अमृत विचार। एसडीएम कुंडा वाचस्पति सिंह एवं कुंडा पुलिस ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की पत्नी प्रियंका यादव के नाम से प्रयागराज के नेहरू नगर में स्थित मकान को कुर्क किया। इस मकान की कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये है।

छविनाथ वर्तमान में जेल में बंद हैं। उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। थाना मानिकपुर में पंजीकृत 199/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में संपत्ति को कुर्क किया गया। कुर्की की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित, अपराध निरीक्षक संजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

संबंधित समाचार