पीएम मोदी ने जापान की नव नियुक्त प्रधानमंत्री से की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जापान की नव नियुक्त प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ टेलीफोन पर बात की और दोनों नेताओं ने विशेष रूप से भारत-जापान रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी को मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की।

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री ताकाइची को पदभार ग्रहण करने पर बधाई और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-जापान के बीच मजबूत संबंधों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

बाद में मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी और आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभा गतिशीलता पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के अपने साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की।

हम इस बात पर सहमत हुए कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-जापान के मजबूत संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि दोनों नेताओं ने आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभाओं के आवागमन पर विशेष ध्यान देते हुए भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को अधिक मजबूत बनाने के साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-जापान के मजबूत संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उल्लेखनीय है कि सुश्री साने ताकाइची को पिछले सप्ताह ही जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता