Sambhal: मस्जिद निर्माण की सूचना पर पहुंचे अफसर...चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चंदौसी। मस्जिद निर्माण की सूचना पर चंदौसी में अफसर मौके पर पहुंचे तो निजी निर्माण का मामला सामने आया। हालांकि बिना अनुमति हो रहे निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। आगे निर्माण न करने की भी हिदायत दी।

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के संभल गेट इलाके में मंगलवार दोपहर एक हिंदूवादी स्थानीय नेता ने प्रशासन को मस्जिद निर्माण की सूचना दी। मामला गंभीर मानते हुए एसडीएम आशुतोष तिवारी, नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर और नगर पालिका ईओ राम धर्मराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि संबंधित स्थान पर मस्जिद का नहीं बल्कि निजी निर्माण कार्य किया जा रहा था। 

प्रशासन ने मौके पर ही निर्माण कार्य रुकवाया और बिना अनुमति बने ढांचे को बुलडोजर से गिरवा दिया। जांच की तो पाया गया कि स्थान बाग के नाम से दर्ज है। बिना अनुमति के निर्माण किया जा रहा था। एसडीएम ने कहा कि जो लोग बिना नक्शे के या बिना अनुमति के निर्माण कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और अवैध अतिक्रमण के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार