तुम्हारी नाजुक उंगलियां ... आखिर क्यों इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, अपने नाती के लिए लिखा भावुक नोट 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा की आने वाली फिल्म इक्कीस का ट्रेलर देख भावुक हो गये अगस्त्य नंदा ने वर्ष 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज जोया अख्तर निर्देशित द आर्चीज से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, लेकिन बड़े पर्दे पर वह अब एंट्री मारने वाले हैं। वह अब इक्कीस में नजर आयेगे। फिल्म इक्कीस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

अमिताभ ने एक्स हैंडल पर इक्कीस का ट्रेलर शेयर किया है। इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने अपने नाती के लिए भावुक नोट में लिखा, "अगस्त्य! जब तुम पैदा हुए थे, तो मैंने तुम्हें अपने हाथों में लिया था। कुछ महीने बाद मैंने तुम्हें फिर से अपने हाथों में लिया और तुम्हारी नाजुक उंगलियां मेरी दाढ़ी से खेलने लगीं। आज तुम पूरी दुनिया के थिएटरों में परफॉर्म कर रहे हो। तुम स्पेशल हो। मेरी दुआएं और आशीर्वाद तुम्हारे साथ हैं। तुम हमेशा अपने काम से नाम कमाओ और परिवार के लिए सबसे बड़ा गर्व बनो।" 

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इक्कीस 1971 के युद्ध पर आधारित है जिसमें एक 21 साल के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में अगस्त्य, अरुण का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में अगस्त्य के अलावा धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, आद्यांशी कपूर, श्री बिश्नोई और सिकंदर खेर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 

ये भी पढ़े : 

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थामा , आयुष्मान खुराना ने जताई ख़ुशी ....दिल से शुक्रिया

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव