लखनऊ में घर खरीदनेवालों के लिए खुशखबरी, आवास विकास के फ्लैट खरीदने पर मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आवास विकास के फ्लैट खरीदने पर एकमुश्त 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। आवास विकास 30 अक्टूबर से 31 जनवरी तक यह छूट देगा। शहीद पथ स्थित अवध विहार योजना के भागीरथी एन्क्लेव, मंदाकिनी, अलकनंदा अपार्टमेंट, रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना के गोवर्धन एन्क्लेव, कैलाश, अरावली व एवरेस्ट एन्क्लेव और पारा स्थित मुन्नू खेड़ा योजनाओं में 2000 से अधिक फ्लैट खाली हैं।

उत्तर प्रदेश आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि 60 दिन में पूरी धनराशि जमा करने पर यह छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले यह छूट 5 प्रतिशत थी। 90 दिन में पूरा पैसा जमा करने पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी।

 50 प्रतिशत धनराशि जमा करने पर फ्लैट पर कब्जा दे दिया जाएगा। शेष धनराशि 10 वर्षों में किश्तों पर जमा करनी होगी। इससे पहले पूरी धनराशि जमा करने पर दो प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। किश्तों पर अब ब्याज की गणना 11.50 की जगह 9 प्रतिशत पर की जाएगी।

संबंधित समाचार