सुलतानपुर : सरदार पटेल की याद में धावकों ने दौड़कर एकता का दिया संदेश
देश को एक सूत्र में पिरो कर अखण्ड भारत का निर्माण किए सरदार पटेलः जिलाध्यक्ष
सुलतानपुर, अमृत विचार। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले के स्टेडियम के निकट बारात घर से शहर में होते हुए खिलाड़ियों ने 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ लगाई, जिसमें जिले भर के धावकों ने भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के अध्यक्षता में एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष संवर्ग में 203 एवं महिला संवर्ग में 106 धावकों ने प्रतिभा किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह , विधायक विनोद सिंह ,विधायक राजेश गौतम ,विधायक सीता राम वर्मा ,विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ,चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल सेत अन्य ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता शुरू कराई।
सरदार जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के उपरांत इस रेस में शहर भर में होते हुए खिलाड़ियों ने दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों व विधायकों की मौजूदगी में पैदल मार्च भी निकल गया, जिसमें जनपद के जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम ने भी भाग लिया।
कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इसमें कई विद्यालयों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में ईओ नगर पालिक लाल चंद्र सरोज, क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, महेश यादव, मुनेन्द्र मिश्रा, विजय यादव, राजेश कनौजिया व प्रशासनिक अधिकारियों ने अहम योगदान दिया।

सबसे तेज दौड़े इंदर चौधरी व माधुरी यादव
क्रास कंट्री रेस में इंदर चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुलदीप यादव ने दूसरा व अंकित पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंतिम 10 स्थान तक खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें सतीश, सुभाष यादव, प्रदीप कुमार, उमेश प्रजापति, शिवम, धर्मेंद्र प्रजापति, सूरजपाल, अर्पित जायसवाल रहे। वहीं, महिला वर्ग में माधुरी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंतशा बानो द्वितीय व अंजलि यादव तीसरे स्थान पर रही।
इसके अलावा 10 स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों में शिवानी प्रजापति, प्रियांशी यादव, प्रिया शुक्ला, काजल निषाद, शारदा विश्वकर्मा, शाजिया बानो, खुशी रही। खिलाड़ियों को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान तक आने वाले विजेता को कैश मनी पुरस्कार राशि प्रदान की गई। निर्णायक मंडल में अवधेश मिश्रा, हीरालाल यादव, विपिन पाल, कृपा शंकर, अल्तमश, अनिल शर्मा, जगन्नाथ वर्मा, सकलेन, कुलदीप यादव, कृपा शंकर यादव, नूरैन आलम, अंकित कुमार, अर्जुन यादव सहित स्टेडियम के कोच उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रामेंद्र सिंह राणा, विकास वर्मा, प्रीती प्रकाश सिंह, विजय त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, घनश्याम चौहान, धर्मेंद्र बबलू, आनंद द्विवेदी, जय भारत वर्मा, नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, अनुपम शुक्ला, मनीषा पांडेय, रेनु सिंह, मोहित सिंह, शौर्य वर्धन सिंह, अंश द्विवेदी, अंकुर तिवारी आदि रहे।
