गोंडा : खो-खो प्रतियोगिता के प्रादेशिक चयनकर्ता बने संदीप शुक्ल, शिक्षकों ने जताई खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

69 वीं प्रादेशिक विद्यालयी खो खो प्रतियोगिता के निर्णायक समिति में भी शामिल

गोंडा, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत मुजेहना ब्लॉक के सहायक व्यायाम शिक्षक संदीप शुक्ल 69 वीं प्रादेशिक विद्यालयी खो खो प्रतियोगिता में प्रादेशिक चयनकर्ता बनाए गए हैं। संदीप को प्रतियोगिता के निर्णायक समिति में भी शामिल किया गया है।

मुजेहना ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठाकुरदास पुरवा में कार्यरत संदीप शुक्ल सहायक ब्लाक व्यायाम शिक्षक हैं। वह खो-खो के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं। संदीप वर्ष 2017 से लगातार बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करा रहे हैं। वह पिछले दो सालों से लगातार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका भी निभा रहे हैं।

उनके स्कूल के बच्चे भी स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। अब 69 वीं प्रादेशिक विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में उन्हे प्रादेशिक चयनकर्ता बनाया गया है। संदीप निर्णायक समिति के सदस्य भी बनाए गए हैं। संदीप के चयनकर्ता बनाए जाने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप पाठक, पुष्पेंद्र वर्मा समेत अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता जतायी है।

संबंधित समाचार